पीलीभीत। आंबेडकर पायनियर्स सोसायटी की ओर से 18 जनवरी को कराई गई आंबेडकर ज्ञान परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जूनियर व सीनियर वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण छह विद्यार्थियों के अलावा 10-10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
आंबेडकर ज्ञान परीक्षा शहर के अवंतीबाई बालिका इंटर कालेज में कराई गई थी। जूनियर वर्ग में 312 और सीनियर वर्ग में 98 छात्रों ने परीक्षा दी थी। सोमवार को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। इसमें जूनियर वर्ग में प्रांजल मौर्य प्रथम, सुमित दूसरे और लक्ष्मी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। साधना, प्रियंका, अक्षत, कल्पना, विवेक, कशिश, अविका सिंह, मानवी, अखिलेश कुमार व अरुन कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला है। सीनियर वर्ग में रजनी प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय व कमल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंजली, दारिम अली, आर्यन कुमार, माही शुक्ला, अनस, साक्षी सिंह, निशा, बादल, अनुरुद्ध सिंह, साक्षी वर्मा को सांत्वना के लिए चयनित किया गया है। प्रथम स्थान वाले छात्रों को 2500 रुपये, द्वितीय को 1500 और तीसरा स्थान पाने वाले छात्र काे 1000 रुपये बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार वाले छात्रों को 200-200 रुपये पुरस्कार, मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। संवाद