फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 21 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों से गांवों में मजबूत होंगी चिकित्सा सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं अब और बेहतर होंगी। इसके लिए जिले में 21 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। प्रत्येक उपकेंद्र पर करीब 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत स्तर से उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे आसपास के लोगों को छोटी बीमारियों के लिए दूर नहीं जाना होगा। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। लगभग 3,000 से 5,000 की आबादी पर एक उपकेंद्र स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों और जांच के लिए शहरों या बड़े अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। जिले भर में करीब 80 स्थानों को चिह्नित किया गया है।
ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि चयन संबंधी प्रस्ताव पारित होने के बाद एसडीएम की संस्तुति मिलने के बाद भूमि को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि 21 उपकेंद्रों के लिए भूमि मिल गई है। जिला पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। उपकेंद्र स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप बनाए जाएंगे। भवन में पांच से सात कमरे होंगे। इनमें ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, एएनएम कक्ष, दवा वितरण कक्ष और प्रतीक्षालय शामिल रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें