फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मेधावियों को मिला टैबलेट और चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कक्षा दस और बारह की यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले स्तर की मेरिट में स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को सोमवार को टैबलेट और पुरस्कार की धनराशि के चेक वितरित किए गए। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कक्षा दस और बारह के कुल 21 मेधावी सूची में शामिल थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मेधावी छात्र सम्मान योजना के तहत राज्य और जिला स्तर की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्रों को डीएम पुलकित खरे, सदर विधायक संजय गंगवार, बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ. दलजीत कौर ने टैबलेट और नकद धनराशि के चेक वितरित किए। हालांकि जिले से कोई भी छात्र राज्य की मेरिट में जगह नहीं पाया है। जिला की मेरिट में कक्षा दस के 11 और कक्षा बारह के 10 विद्यार्थियों ने इस सूची में जगह बनाई थी। सोमवार को जिला स्तर की सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को एक टैबलेट और 21 हजार रुपये का चेक डीएम ने प्रदान किए। 2019-20 सत्र के मेधावियों को कोविड के कारण सम्मानित नहीं किया जा सका था। इस बार शैक्षिक सत्र 2020 की परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कक्षा दस के ये हैं मेधावी
शिवम गंगवार सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर पहला स्थान, प्रियांशी शर्मा अंगूरी देवी कॉलेज पीलीभीत दूसरा स्थान, अंकित कुमार सरस्वती विद्या मंदिर तीसरा स्थान, शिवम कुमार पंचमदास इंटर कॉलेज पूरनपुर चौथा स्थान, केशव कुमार केकेएस विद्या मंदिर बीसलपुर पांचवां स्थान, आदित्य गंगवर सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर छठा स्थान, राज कुमार चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल कॉलेज सातवां स्थान, शिवम गंगवार सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर आठवां स्थान, अर्जुन सिंह सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर नौंवा स्थान, मानवेंद्र सिंह सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर दसवां स्थान, अभिषेक शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर बिलसंडा ग्यारहवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कक्षा बारहवीं के मेधावी
श्वेता सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर प्रथम स्थान, प्रियंका देवी सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर दूसरा स्थान, भानू प्रताप सिंह चौधरी उमराव सिंह कॉलेज तीसरा स्थान, मुकेश कुमार राठौर चौधरी उमराव कॉलेज चौथा स्थान, माही गंगवार सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर पांचवां स्थान, अंजली गंगवार सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर छठा स्थान, दुष्यंत कुमार सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर सातवां स्थान, रिया वर्मा अंगूरी देवी कॉलेज आठवां स्थान, शिवम एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हिरा बीसलपुर नौवां स्थान, कनिष्का पटेल अंगूरी देवी कॉलेज दसवां स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें