फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत के तबादले की मांग, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली की अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा विभागीय अधिकारियों के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। रात भर बिजली कटौती की मार झेलने के बाद मोहल्ला बाग गुलशेर खां के लोगों ने सड़क पर आकर विद्युत विभाग के एक्सईएन रणजीत चौधरी के तबादले की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उनका पुतला दहन कर जल्द सुधार की मांग की।
विज्ञापन

वैसे तो लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से पहले ही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी थी। इधर छह दिनों से लगातार पड़ रही अघोषित कटौती की मार ने उपभोक्ता की कमर तोड़कर रख दी है। जिसको लेकर शहर से देहात तक हाहाकार मचा है। जगह-जगह पब्लिक अफसरों के संतोषजनक जवाब न देने के कारण आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर रही है। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर के लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। पहले तो मोहल्ले के दर्जनों लोग जमा हुए। इसके बाद एक्सईएन विद्युत का पुतला बनाकर गलियों में घुमाया गया। इसके बाद जाटो चौराहा पर पहुंचे और यहां जोरदार नारेबाजी के बीच एक्सईएन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। बिजली सुधार के नाम पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं। बृहस्पतिवार की रात से गई बिजली दोपहर तक नहीं आई। इसके बारे में जानकारी करने को कॉल की गई तो अफसरों ने फोन नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे अफसरों का तबादला कराना चाहिए। कहा कि वह केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी से एक्सईएन के लापरवाह रवैये की शिकायत करेंगे। पब्लिक की परेशानी को अफसरों ने मजाक बनाकर रख दिया है। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र शर्मा वीरे, महेश शर्मा, मयंक शर्मा, अभिषेक, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रवि पांडे, दीपक चौधरी, मनोज दरयानी उर्फ मन्नू, विनोद आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें