फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंपती को विदेश भेजने का झांसा देकर 16 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दंपती को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। माधोटांडा थाने के गांव खीरी नौबरामद निवासी चरनजीत सिंह ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चरनजीत सिंह ने बताया कि बरेली के नकटिया निवासी उसके साढ़ू ने एक व्यक्ति को घर लाकर मिलवाया। दोनों ने चरनजीत को पत्नी के साथ इंग्लैंड भेजने और वहां काम दिलाने का झांसा दिया। पासपोर्ट आदि बनवाकर दोनों ने दो मार्च को 90 हजार और बाद में कई बार में कुल 16 लाख रुपये ले लिए। मगर वह पत्नी सहित विदेश नहीं जा सका। चरनजीत सिंह ने बताया कि विदेश न पहुंचने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी बहाने बनाने लगे। 13 अक्तूबर को रुपये मांगने पर चरनजीत को जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें