फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें प्लेटफार्म दो का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मंडलीय रेल अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को पीलीभीत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद प्लेटफार्म दो पर कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण कर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 9:50 पर स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने परिसर क्षेत्र में घूमकर सफाई व्यवस्थाओं जायजा लिया। प्लेटफार्म एक अलावा स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ओवरब्रिज की स्थिति को देखने के बाद प्लेटफार्म नंबर दो का भी निरीक्षण किया। यहां कराए जा रहे निर्माण कार्य की स्थिति को परखा, साथ में मौजूद अफसरों ने कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे यात्रियों को हो रही असुविधा दूर हो सके। करीब एक घंटा रुकने के बाद डीआरएम टनकपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य समन्वय नीतू, डीसीआई पुष्कर सिंह समेत अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें