पीलीभीत। आइएपीटी अन्वेषिका के तत्वावधान में जिले में राष्ट्रीय अन्वेषिका प्रयोगात्मक निपुणता परीक्षा 2019 का आयोजन अगस्त के पहले हफ्ते में होगा।
प्रतियोगिता पीलीभीत, पूरनपुर बीसलपुर तहसील में होगी। अमरिया तहसील के छात्र पीलीभीत में व कलीनगर तहसील के छात्र पूरनपुर में शामिल होंगे।
समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता के चार चरण होंगे। स्क्रीनिंग राउंड के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय कक्षा 9 से 12 के 20 छात्र चयनित करेगा। स्नातक से परास्नातक के छात्र कॉलेज स्तर पर सम्मिलित होंगे। स्क्रीनिंग राउंड में श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी विद्यालय से एक छात्र का चयन अवश्य किया जाएगा। यह प्रीलिम्स राउंड में भाग लेंगे। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। यह प्रतिभागी कानपुर में क्वार्टर फाइनल में भाग लेंगे। जिसमें श्रेष्ठ छात्रों का सेमीफाइनल हेतु चयन किया जाएगा। इसमें रहे विजेताओं का चयन फाइनल के लिए होगा। फाइनल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का आईएपी टीके राष्ट्रीय सम्मेलन में पुरस्कृत किया जाएगा। ब्यूरो