14 पीबीटीपी 23,24,25
नाचते गाते भक्तों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
सुरक्षा बंदोबस्त रहे सख्त, झांकियों ने मन मोहा
- जगह-जगह फूलों की बारिश से हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। उड़ीसा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर शहर के मोहल्ला मोहतसिम खां (चरक का कुआं) स्थित भगवान जगन्नाथ धाम मंदिर से शनिवार शाम को रथयात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए। भजनों पर थिरकते हुए नाचते गाते भक्त चलते रहे। सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच निकाली जा रही शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोहा।
रथयात्रा का शुभारंभ आचार्य हरीश शंखधार, विष्णु शंखधार, प्रदीप शंखधार, विजय शंखधार ने आरती पूजन के साथ किया। चरक का कुआं से शुरू होकर रथयात्रा शेर मोहम्मद, झंडे वाला चौराहा, अग्रवाल सभा, रंगीलाल चौराहा, स्टेशन रोड, चावला चौराहा, गैस चौराहा, काला मंदिर, जेपी रोड, चौक बाजार, साहूकारा, इमली चौराहा होते हुए वापस शुभारंभ स्थल पर आकर समाप्त हुई। रथयात्रा में शामिल सीता-राम, राधा-कृष्ण, हनुमान, शिव-पार्वती आदि देवी-देवताओं की झांकियों को खूब पसंद किया गया। रथयात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। लोगों ने प्याऊ भी लगाए। रथयात्रा की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए। एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह, इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम, इंद्र मोहन बड़ौला भारी पुलिस बल के साथ रथयात्रा की शुरूआत से लेकर समाप्ति तक साथ रहे। एसडीएम और सीओ ने शुभारंभ के दौरान पूजन भी किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, राजीव अग्रवाल टीटी, पुष्पा उपाध्याय, अवधेश चंद्र मिश्रा, राजेश अग्रवाल बिछले, अरुण भारद्वाज, राजीव त्रिवेदी, गिरीश मिश्र, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामऔतार रस्तोगी, संतोष शंखधार आदि मौजूद रहे। रविवार को अग्रवाल सभा भवन में विशाल भंडारे के साथ रथयात्रा का समापन किया जाएगा।
00
14 पीबीटीपी 15
बीसलपुर में भी निकलीं झांकियां
बीसलपुर। नगर में शनिवार को दोपहर भगवान जगन्नाथ देव की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा देखने भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
शनिवार को दोपहर बड़ा स्थल मंदिर से भगवान जगन्नाथ देव की शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ देव, भगवान शिव, श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां आकर्षक ढंग सेर सजाई गई थी। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रास्ते में शोभा यात्रा देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। शोभायात्रा के साथ आयोजन समिति के छेदालाल जायसवाल, भोलू गुप्ता, राजकुमार, बाबूराम शर्मा, गिरधर जायसवाल, धीरेश रस्तोगी, अमन रस्तोगी और राहुल सिंह समेत काफी लोग चल रहे थे। साथ में चल रहे श्रद्धालु जयकारे भी लगा रहे थे।