फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण रैली की सफलता को भाजपाईयों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की रैली सफल बनाने में जुटे भाजपाई
विज्ञापन

डेढ़ सौ बसों का भी किया जा रहा है इंतजाम
क्रासर...
भाजपा समर्थकों के निजी वाहनों की बनाई जा रही सूची
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाली किसान कल्याण रैली की सफलता को जिले भर के भाजपा समर्थकों के निजी चौपहिया वाहनों की सूची बनाई जा रही है। वहीं जिले से 150 बसों व 1500 निजी चौपहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को शाहजहांपुर ले जाने में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि किसान कल्याण रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। जिले में प्रत्येक बूथ से एक निजी चौपहिया वाहन में किसानों व कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने की योजना है। जिले में 150 बसों की भी व्यवस्था की जा रही है। जिनसे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, किसान व पार्टी कार्यकर्ता शाहजहांपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता को जिले भर के भाजपा समर्थकों के पास उपलब्ध निजी वाहनों की सूची भी तैयार की जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं कि वे निचले स्तर तक जाकर निजी वाहन स्वामियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और उनके वाहन का नंबर नोट कर लें, ताकि सभी को रैली में ले जाया जा सके। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बूथ स्तर तक के लोगों को रैली में ले जाने के लिए 150 बसों का इंतजाम किया जा रहा है। रैली में जाने के लिए जन सामान्य को जागरूक करने को पत्रक भी बांटे जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने बताया कि किसान कल्याण रैली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए सभी जिला व मंडल इकाई के पदाधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में जाएंगे दो हजार कार्यकर्ता
चुर्रासकतपुर। गांव जल्लापुर में शनिवार सुबह हुई भाजपा की बैठक में तय किया गया कि 21 जुलाई को प्रधानमंत्री के शाहजहांपुर आगमन पर इस क्षेत्र के दो हजार कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर के दौरे पर आएंगे। बैठक में तय किया गया कि इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र से दो हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यकर्ता बसों, कारों और बाइक से जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉ रामसेवक शर्मा ने और संचालन जिला महांमत्री अनिरुद्ध कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में बाबूराम गंगवार, रामदयाल गंगवार, हजारीलाल वर्मा, गिरिजा शंकर त्रिगुणायत, तेज बहादुर गंगवार, महेंद्र सिंह, बालकृष्ण मिश्रा, रामप्रकाश मिश्रा और रामकिशन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें