बीसलपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र में तमाम सरकारी हैंडपंप दबंग लोगों ने अपने घेरे में ले लिया है। इस वजह से जरूरतमंद लोगों को पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
नगर एवं तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जल निगम की लगवाए गए इंडिया मार्का हैंडपंपों में से कई ऐसे हैं, जिन पर दबंग लोगों का कब्जा है। सरकारी हैंडपंप को ऐसे लोगों ने अपने घेरे में ले रखा है। ऐसे हैंडपंपों का फायदा सिर्फ वही लोग उठाते हैं। यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
तहसील क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा गांव हो, जहां कोई न कोई सरकारी हैंडपंप दबंगों के घेरे में न हो। हैंडपंप के पास दीवार दीवार उठा दिए जाने के कारण आम लोग वहां पानी लेने नहीं जा पाते। नगर के अलावा बिलसंडा, बरखेड़ा, पौटा कलां, ज्योरहा कल्याणपुर, अमखेड़ा खरगपुर , खमरिया, रसिया खानपुर, मीरपुर वाहन पुर,महादेवा, अभयपुर, मीरपुर ग्रांट, बसारा, उगनपुर, ईंट गांव बमरौली, करेली, मरेना, ललौर गुजरानपुर, किशनी, लिलहर आदि में अनेक सरकारी हैंडपंपों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। संवाद
इस मामले की जांच कराई जाएगी। सरकारी हैंडपंपों को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
-नागेंद्र पांडेय, एसडीएम, बीसलपुर