28 पीबीटीपी 15
बीसलपुर (पीलीभीत)। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े प्रेरकों ने बुधवार को तहसील परिसर में बीएलओ की ड्यूटी का विरोध करते हुए जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया और एसडीएम को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
बुधवार को तहसील क्षेत्र के प्रेरक तहसील परिसर में जमा हुए और आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले उन्होंने धरना दिया। धरना स्थल पर उन्होंने जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रेरकों का आरोप था कि जिला प्रशासन उनकी मांगों को पूरा तो करवा नहीं रहा है लेकिन उल्टे प्रेरकों की ड्यूटी बीएलओ में और लगा दी है। प्रेरकों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी, तब तक वे लोग बीएलओ का कार्य नहीं करेगें। एक घंटे तक धरना देने के बाद प्रेरकों ने एसडीएम जेपी चौहान को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रपाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, ब्लाक कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, बलराम अवस्थी, मिश्रीलाल, अकरम खां, उर्मिला देवी, विजय बहादुर, सरिता देवी, लक्ष्मन प्रसाद, विकास, रामबरन, रामदेव, धीरज, संजीव, शिवपाल, देवेश मिश्रा, किरन देवी, ढाकनलाल, प्रमोद, मोहम्मद जाहिद, रामकुमार, वीरपाल, अवधेश, प्रेमपाल, लालताप्रसाद और देवसुती शामिल थे।
दो स्थानों पर लगे जात मेले
बीसलपुर। गांव इलाबांस के देवी मंदिर परिसर और गांव लिलहर के शिव मंदिर परिसर में बुधवार को वार्षिक जात मेले लगे। मेलों में लगी दुकानें और खेल तमाशे दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं ने मेला स्थलों पर स्नान किया, मंदिरों में पूजा अर्चना, प्रसाद चढ़ाया और तरह-तरह की मनौतियां मांगी। सुरक्षा के लिहाज से दोनों स्थानों पर पुलिस बल मौजूद रहा।
---