तबीयत बिगड़ने वालों में आठ बच्चे समेत 13 लोग शामिल
जहीर अहमद ने बताया कि दाल खाने से हालत बिगड़ने वालों में उसके भाई कदीर अहमद (45 वर्ष) के अलावा तबस्सुम (40), फरनाज (13), रिफा (12), मोहम्मद अली (7), सगीर अहमद (35), सिमरन (35), आलिया (9), अरहान (7), जोहरा (7), फरहाना (35), अन्नु (6), अफसाना (10) की हालत बिगड़ गई थी।
सीएचसी बरखेड़ा के प्रभारी चिकित्सक डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि सीएचसी पहुंचने पर सभी का उपचार किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। सभी की हालत सामान्य है।