फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर तनाव से सहमीं पाकिस्तानी बेटियां

Thu, 17 Jan 2013 12:34 PM IST
उमेश शर्मा/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में ब्याही पाकिस्तान की 1137 बेटियां दहशत में हैं। पाक फौज की करतूत के बाद सरहद पर उपजे तनाव ने इनकी नींद उड़ा दी है। देश में एलटीवी (लांग टर्म वीजा) पर रह रही इन पाकिस्तानी बेटियों को अपना वीजा नवीनीकरण खतरे में पड़ने का डर है। दिनोंदिन बिगड़ते हालात कहीं इन्हें परिवार से जुदा न कर दें...इसका भी खौफ है। सैनिकों के सिर काट ले जाने को ये पाक फौज की कायरता मानती हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में ब्याही पाकिस्तान की 1137 लड़कियों में से 39 की शादी मुरादाबाद में हुई है। कुछ वक्त पहले तक शहर में इनकी तादाद 36 थी। सरहद पर जंग जैसे हालात बनने से डरी सहमी ये बेटियां कहती हैं कि हमारे लिए तो दोनों देश मायके और ससुराल जैसे हैं।

एलटीवी रिनुअल खतरे में पड़ने का डर
कारगिल की कड़वी यादों में डूबी करांची की यासमीन जहां कहती हैं कि जंग के हालात बनते ही परिवार के बिछड़ जाने का डर सताता है। करांची में लाल मसजिद मलीर कालोनी निवासी यासमीन जहां का निकाह 1988 में मुरादाबाद के लाल बाग निवासी अब्दुल सत्तार के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन यासमीन अभी तक पाकिस्तानी नागरिक हैं और भारत में एलटीवी पर रह रही हैं। जंग होगी तो इनका एलटीवी रिनुअल खतरे में पड़ सकता है और इन सभी को पाकिस्तान लौटना पड़ सकता है।
विज्ञापन


यही खौफ पेशावर की निकहत और हैदराबाद सदर (पाक ) की ताहिरा सिद्दीकी, करांची की फरहीन, लाहौर की नजमा शाहीन, करांची की सना समेत तमाम पाकिस्तानी महिलाओं में है। इन सभी का कहना है कि पाक फौज ने दो भारतीय फौजियों के सिर काटकर बुजदिली का परिचय दिया है।

पाकिस्तान सरकार का रवैय्या बेहद खराब
यासमीन जहां का कहना है कि हमारे एलटीवी और पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है। हमारा एलटीवी रिनुअल पेंडिंग है। बार्डर पर बढ़ते तनाव ने हमारी नींद छीन ली है। पासपोर्ट रिनुअल के लिए हमें अपना वोटर आई कार्ड बनवाने पाकिस्तान जाना है, लेकिन डर लगता है जंग जैसे हालात में वीजा खत्म होने पर पाक सरकार वहीं न रोक ले। कारगिल में भी हम इस दर्द को झेल चुके हैं।

ताहिरा सिद्दीकी कहती हैं कि सरहद की तनातनी से हमारी नींद उड़ गई है। ऐसे हालात में हिंदुस्तानी अफसर तो कुछ नहीं कहते लेकिन पाकिस्तान सरकार का रवैय्या बेहद खराब हो जाता है। पासपोर्ट रिनुअल से लेकर वोटर आई कार्ड तक के लिए हमें पाकिस्तान जाना होता है। बार्डर पर तनाव हो तो पाक अफसर हमारे साथ बुरा बर्ताव करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें