फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पासपोर्ट के ऑनलाइन आवेदन का समय बदला

Wed, 29 May 2013 09:38 PM IST
साहिबाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद और नोएडा समेत 13 जिलों के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब शाम छह की जगह सात बजे से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा को देखते हुए पासपोर्ट विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के समय में तब्दीली की है। बदला गया समय लागू कर दिया गया है।

रीजनल पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि पासपोर्ट के आवेदन के समय को अब एक घंटा आगे कर दिया है। अभी तक ऑनलाइन आवेदन के लिए शाम छह बजे से वेबसाइट खोली जाती थी।

लेकिन अब शाम सात बजे से साधारण, तत्काल एवं अन्य श्रेणियों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वेबसाइट तब तक खुली रहेगी, जबतक कि प्रतिदिन के निर्धारित आवेदनों की संख्या पूरी नहीं हो जाती है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर अधिक लोड रहने से सर्वर डाउन रहने की परेशानी रहती थी। शाम छह बजे नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का समय होता है, जिसके चलते वे आवेदन नहीं कर पाते थे। वेबसाइट पर आवेदकों के फीडबैंक में यह बात सामने आई थी।
विज्ञापन


साहिबाबाद स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, पंचशील नगर, मेरठ, बागपत, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हाथरस, और भीमनगर के पासपोर्ट बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें