फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौंवी, ग्यारहवीं में अब होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 29 May 2013 08:47 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। बोर्ड ने इस बारे में शासन से सहमति के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया बड़ी होने के कारण इस काम में एनआईसी की मदद ली जाएगी। बोर्ड आगामी शैक्षिक सत्र से ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है।

यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2015 में शामिल होने वाले छात्रों का पंजीकरण 2013 में नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के दौरान होगा।

पंजीकरण से शिक्षा माफिया की मनमानी और गलत तरीके से पंजीकरण फार्म भरवाने पर रोक लग सकेगी।

बोर्ड परीक्षा 2013 के दौरान गाजीपुर और बलिया के लगभग एक हजार विद्यालयों ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि बीतने के बाद शासन पर दबाव बनाकर लगभग चार लाख परीक्षार्थियों को अंतिम समय में परीक्षा में शामिल करवा लिया था।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन विनोद कृष्ण ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 65 लाख परीक्षार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण बड़ी प्रक्रिया है। इसके लिए एनआईसी (नेशनल इनफारमेटिक्स सेंटर) की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें