63 वर्षीय वृद्ध ने पड़ोसी की नौ वर्षीय बच्ची को बहाने से घर में बुलाकर उसे हवस का शिकार बना डाला।
आरोपी ने मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंसकर शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया। लहूलुहान अवस्था में बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला यूसुफ गत कई वर्षों से लोनी की सुधीर एंक्लेव कालोनी में रह रहा है। वह मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर उसका पुत्र पत्नी के साथ रिश्तेदारों के यहां गया था। जबकि उसकी पत्नी भी किसी
काम से बाहर चली गई थी।
दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी मजदूर की नौ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान वृद्ध ने बच्ची को साबुन मंगाने के बहाने घर में बुला लिया तथा कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे हवस का शिकार बना डाला। कुछ देर बाद लहूलुहान अवस्था में बच्ची रोती पीटती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
बच्ची की मां ने तत्काल सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। शोर मचाकर पड़ोसियों को मामले से अवगत कराया। शोर सुनकर वृद्ध घर से निकल भागा। लेकिन, लोगों ने उसे पीछा कर दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।