फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में लगने लगा है अब तलवार दंपति का मन

Thu, 26 Dec 2013 11:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरुषि-हेमराज हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तलवार दंपति को डासना जेल में एक माह हो गया है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक वीरेश राज ने बताया कि पहले दंपति अलग-थलग रहते थे, लेकिन अब काफी हद तक सामान्य हो गए हैं। जेल का रूटीन फॉलो कर रहे हैं। नाश्ता और खाना दोनों टाइम ले रहे हैं।

राजेश तलवार जेल में डॉक्टरों का अटेंडेंट (परिचारक) है। वह हर रोज 20 बंदियों को देखते हैं, जबकि नूपुर 10 महिलाओं को पढ़ाने के साथ दांत चेक करती हैं।

फुरसत में दोनों नॉवेल पढ़ते रहते हैं। टीवी में धार्मिक कार्यक्रम और सीरियल भी देख लेते हैं। न्यूज कम देखते हैं। डासना जेल के सूत्रों की मानें तो कुछ बंदी दोनों को कातिल समझते हैं, जबकि कुछ सहानुभूति भी रखते हैं।
विज्ञापन


25 नवंबर को तलवार दंपति को दोषी मानते हुए सीबीआई कोर्ट ने जेल भेजा था, 26 नवंबर को सजा सुनाई गई थी। राजेश तलवार का कैदी नंबर 9342 है और नूपुर का 9343। राजेश का बैरक नंबर 11 है और नूपुर का 13। राजेश के बैरक में 11 बंदी हैं और नूपुर के बैरक में 33 महिला बंदी।
विज्ञापन


शनिवार को मिलते हैं दंपति
जेल अधीक्षक ने बताया कि तलवार दंपति हर शनिवार को 20 मिनट के लिए आपस में मिलते हैं।

बेल अर्जी डालने की तैयारी
जेल अधीक्षक ने बताया कि तलवार दंपति जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी डालने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में तलवार दंपति के अधिवक्ता मनोज सिसोदिया ने बताया कि अभी बेल अर्जी नहीं डाली गई है। हाईकोर्ट में छुट्टियां चल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें