मैत्री समुदायिक केन्द्र, पूर्वोत्तर रेलवे, नैनीताल रोड, इज्जतनगर बरेली में बैठे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर द्वारा इज्जतनगर मंडल के लिए विभिन्न पदों, गेटमैन (ट्रेफिक), हेल्पर (यांत्रिक सवारी एवं माल डिब्बा), सिग्नल, इलेक्ट्रिक, पॉवर आदि पदों के लिए चयनित 469 अभियर्थियों को उनके प्रपत्रों के सत्यापन के लिए मैत्री समुदायिक केन्द्र में आज बुलाया गया था। अभ्यर्थियों के प्रपत्रों के सत्यापन के निमित्त 15 काउंटर खोले गए थे।
मैत्री सामुदायिक केंद्र में आए युवाओं को बैंक संबंधी जानकारी भी दी गई।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
इस दौरान ऐसे लोगों के खाते भी खोले गए जिनके खाते नहीं थे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सत्यापन एवं नियुक्ति-पत्र वितरण का कार्य देर शाम तक जारी रहा।
मैत्री सामुदायिक केंद्र में युवाओं को प्रमाण पत्रों की जांच करते रेलवे के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
अपर मंडल रेलप्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों को रेल परिवार में शामिल होने पर हार्दिक बधाई दी तथा अपने उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।