फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक का शव पंखे से लटका मिला

Tue, 22 Oct 2013 01:28 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-66 श्रमिक कुंज में रहने वाले एक कैब चालक का शव रविवार देर रात उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला।
विज्ञापन


वह अपने तीन दोस्तों के साथ किराए पर रह रहा था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस कैब चालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

नया गांव बुलंदशहर निवासी योगेश (27 वर्ष) सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज में तीन दोस्तों के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

उसके दोनों दोस्त भी कॉल सेंटर में कैब चालक हैं। योगेश के साथ कमरे में रहने वाले फैजाबाद निवासी राजकिशोर तिवारी ने बताया कि रात 11 बजे के आसपास योगेश शराब पीकर कमरे पर पहुंचा और उसे डांट फटकार कर कमरे से बाहर कर अंदर से कमरा बंद कर लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब उसने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों की मदद से उसने दरवाजे को किसी तरह खोला।

अंदर पंखे से योगेश लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी और जिंदा होने की आस में उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर योगेश केपरिजन भी नोएडा पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने बेटे के आत्महत्या करने पर सवाल उठाते हुए दोस्त पर हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की। थाना प्रभारी सेक्टर-58 एस केयादव के मुताबिक परिजनों ने उसके दोस्त राजकिशोर पर हत्या का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूछताछ के लिए दोस्त को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें