फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कॉलेज पहुंचेंगे छात्र संघ पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। डिग्री कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारी मंगलवार को पहली बार छात्रों के बीच पहुंचेंगे। चुनावी नतीजों के साथ हुई नौ दिन की छुट्टियाें के बाद 20 नवंबर को कॉलेज खुलेगा, जहां इन पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय होगा। कॉलेज की ओर से आज एक फैकल्टी मेंबर को छात्र संघ का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, जिसकी देखरेख में ये पांचों पदाधिकारी काम करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में 10 नवंबर को हुए छात्र संघ चुनावों में कुल 3102 में से 1852 (60 फीसदी) छात्रों ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष पद पर रिंकू यादव (एमए प्रथम), उपाध्यक्ष पर रुचि पांडे (एमकॉम प्रथम), महासचिव पद पर गुलजार अली (बीकॉम द्वितीय), संयुक्त सचिव पद पर अफजल खान (बीए तृतीय) और कोषाध्यक्ष पद पर सोनिका (बीए द्वितीय) को जीत दिलाई। ये पदाधिकारी आज पहली बार छात्रों के बीच होंगे। साथ ही आगामी गतिविधियों पर निर्णय होगा।
दूसरी ओर चुनाव लड़ने वाले कुल 6 प्रत्याशियों (दो विजेता) ने ही अपने खर्च का हिसाब दिया है। बाकी बचे सभी उम्मीदवारों को अपने खर्च का हिसाब देना होगा। हिसाब न देने की स्थिति में चुनाव लड़े उम्मीदवारों की सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी, जबकि विजेता घोषित हो चुके पदाधिकारियों का पद भी निरस्त किया जा सकता है। चुनाव के बाद मंगलवार को पहली बार कॉलेज खोलने के बाद इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें