फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र ये गलती न करें!

Sat, 02 Aug 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में एक से अधिक फॉर्म भरकर सुविधा वाले केंद्र पर परीक्षा देने की अब छात्र-छात्राओं की मंशा पूरी नहीं हो पाएगी। बोर्ड की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों से व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों से यह अनुबंध लेने के बाद ही उनके फार्म अग्रसारित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा है कि परीक्षार्थी यह अनुबंध दें कि उन्होंने किसी भी दूसरे विद्यालय अथवा पंजीकरण केंद्र से बोर्ड परीक्षा के लिए संस्थागत या व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन नहीं किया है।

बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने के समय ही नकल माफिया परीक्षार्थियों को अपनी जाल में फंसाकर एक से अधिक विद्यालयों अथवा पंजीकरण केंद्र से फार्म भरवाकर नकल की सुविधा वाले विद्यालय पर परीक्षा में अपने कैंडीडेट को परीक्षा में शामिल करवाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से अधिक आवेदन मिलने पर फॉर्म निरस्त

इन केंद्रों पर बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को रहने और खान-पान की भी व्यवस्था होती रही है। बोर्ड ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए इस परीक्षार्थियों से ही अनुबंध मांगकर उन्हें घेरे में ले लिया है।

बोर्ड के अधिकारियों की माने तो ऐसे जालसाजों को पकड़ने के लिए बोर्ड की ओर से ऐसा साफ्टवेयर का विकास किया गया है जो एक से अधिक आवेदन करने वाले परीक्षार्थी को एक क्लिक पर पकड़ लेगा।

यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा फार्म भरने से पहले लागू की गई नई व्यवस्था ने नकल माफिया के साथ कुछ निजी प्रबंधन वाले स्कूलों में खलबली मच गई है। बोर्ड ने अग्रसारण केंद्रों से तय मानक से अधिक परीक्षार्थियों के फार्म नहीं भरवाने की चेतवानी जारी की है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अधिक आवेदन मिलने पर परीक्षार्थियों के फॉर्म स्वत: निरस्त हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें