उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर शहरी, ग्रामीण घरेलू और किसानों की बिजली दरों में कमी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने तिवारी से मिलकर बिजली की बढ़ी दरों को कम कराने की मांग की थी।
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को फिर तिवारी से मुलाकात की। इसके बाद तिवारी ने उपभोक्ता परिषद की ओर से सौंपे गए ज्ञापन को संलग्न करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिजली दरों में कमी करने की सिफारिश की है।