फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसब्र भाजपाः नतीजे आए नहीं, मोदी को बनाया PM!

Thu, 15 May 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जिट पोल से उत्साहित भाजपाई उतावले भी हुए जा रहे हैं। मतगणना से पहले ही मेरठ शहर में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की बधाई वाले होर्डिंग लग गए हैं।
विज्ञापन


गढ़ रोड, हापुड़ रोड, विश्वविद्यालय मार्ग, बागपत तिराहा, बेगमपुल रोड समेत कई जगह ये होर्डिंग लगे हैं।

इन पर मोदी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल और होर्डिंग लगवाने वाले बिजेंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू बिल्डर के फोटो छपे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

होर्डिंग से भाजपा ने पल्ला झाड़ा

इन होर्डिंग को जो भी देख रहा है, वह इसकी चर्चा जरूर कर रहा है। एक भाजपा नेता ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि यदि परिणाम उल्टा आया, तो फजीहत हो जाएगी। इतनी जल्दी होर्डिंग नहीं लगवाने चाहिए थे।

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता का कहना है कि निश्चित रूप से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है। होर्डिंग किसी कार्यकर्ता ने अति उत्साह में लगाए होंगे। पार्टी का इससे लेना-देना नहीं है। थोड़ा इंतजार करना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें