फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीन ने विपक्ष को दिया झटका, भाजपा प्रत्याशी का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीन ने विपक्ष को दिया झटका, भाजपा प्रत्याशी का समर्थन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जोड़तोड़ जारी है। वार्ड 41 की जिला पंचायत सदस्य जरीन ने संयुक्त विपक्ष को तगड़ा झटका दिया है। मंगलवार शाम को जरीन ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर जाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अपना समर्थन देते हुए डॉ. बालियान को अपना निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंप दिया। जरीन के इस निर्णय से संयुक्त विपक्ष में खलबली मच गई है।
जिला पंचायत के वार्ड 41 से निर्वाचित हुई मखियाली निवासी जरीन पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवा कर चुनाव लड़ने का आरोप है। उसके खिलाफ नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। साथ ही उसके देवर सपा नेता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जरीन पर दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर सपा, रालोद, कांग्रेस, भाकियू, आसपा के नेता शासन, प्रशासन के खिलाफ एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन हो चुके हैं। संयुक्त विपक्ष ने जरीन के प्रकरण को चुनावी मुद्दा बना रखा है। इसी बीच मंगलवार शाम को जरीन ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर जाकर उन्हें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना पत्र सौंप दिया। इससे विपक्ष को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर वीरपाल और सतेंद्र में होगा सीधा मुकाबला
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को कोई नामांकन पत्र वापस नहीं हुआ। एआरओ एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि चुनाव में डॉ. वीरपाल निर्वाल और सतेंद्र दो ही प्रत्याशी हैं। तीन जुलाई को सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को चुनाव भाजपा के डॉ. वीरपाल निर्वाल और भाकियू के संयुक्त प्रत्याशी सतेंद्र बालियान के बीच आमने सामने का मुकाबला होगा। वोटरों को लुभाने और जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। साथ ही वोटरों की भी निगरानी की जा रही है। भाजपा ने अपने वोटरों को उत्तराखंड के एक हिल स्टेशन पर और विपक्ष ने अपने वोटर राजस्थान में एकत्र कर रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें