फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर संदिग्ध हालत में युवक को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर संदिग्ध हालत में युवक को गोली लगी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर चीतल होटल के पास युवक को संदिग्ध हालत में पिस्टल की गोली लग गई। युवक के पेट में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से शराब की टूटी हुई बोतल बरामद की है। पुलिस की जांच में घायल युवक के साथ कार में उसके अन्य साथी भी मौजूद थे। गोली लगने के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक घायल युवक ने अभी तक अपने साथियों के नाम नहीं बताए हैं। परिजनों की ओर से घटना की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर निवासी निक्की पुत्र राजकुमार रविवार की रात को अपनी कार से आ रहा था। हाईवे पर चीतल होटल के पास निक्की को संदिग्ध हालत में गोली लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। देर रात को गोली लगने की सूचना मिलने पर निक्की के परिजन भी हॉस्पिटल में पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि जांच पड़ताल करने पर घटनास्थल के पास से शराब की टूटी हुई बोतल मिली है। प्रथम दृष्टया जांच में शक है कि कार में निक्की के साथ उसके अन्य साथी भी थे। इन लोगों ने होटल के बराबर में शराब पी। किसी दोस्त के पास पिस्टल था और संदिग्ध परिस्थितियों में निक्की के पेट में गोली लग गई। साथी गोली लगने पर मौके से फरार हो गए। घायल निक्की ने अपने साथियों के नाम नहीं बताए हैं। घायल के परिजनों की ओर से भी अभी तक घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें