फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ 25 जनवरी को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ 25 जनवरी को होगा
विज्ञापन

मंसूरपुर। ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ 25 जनवरी को किया जाएगा. जिसमें विभिन्न खेलों में क्षेत्र के कई स्कूलों की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे कबड्डी प्रतियोगिता, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एकेडमी के निदेशक व आयोजक मोहम्मद नबील ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। गणतंत्र दिवस पर प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं बालक व बालिका दोनों वर्ग में होंगी। आयोजन की तैयारी चल रही है। इसमें क्षेत्र की विभिन्न स्कूल व कालेजों की दो दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें