फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत

Tue, 10 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर सिसौना के पास ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उधर, छपार के पास बाइक सवार एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सिसौना गांव निवासी नरेश (35) पुत्र गंगाराम रविवार देर शाम हाईवे के पास स्थित दुकानों पर काम से आया था। पैदल हाईवे पार करते हुए ट्रक की चपेट में आ गया और चीखता हुआ सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


चालक ट्रक की स्पीड बढ़ाकर भाग गया। इस पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, तो नरेश को मृत पाया गया। जानकारी मिलने पर गांव के काफी लोग जमा हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उधर, बागपत जनपद के सूप गांव निवासी सोराज पत्नी राजो और पुत्र संदीप के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। रविवार देर रात बाइक पर लौटते हुए हाईवे पर छपार के समीप पहुंचे थे कि ट्रक चालक बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी देकर बुलाया।

रात के समय उपचार के दौरान परिजनों ने उनका इलाज मेरठ के अस्तपाल में कराने की मंशा जाहिर की। इस पर डॉक्टरों ने घायलों को मेरठ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें