फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बरसा धन

Tue, 10 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोशनी के पर्व दीपावली के पंच दिवसीय त्योहारों की श्रृंखला में पहले दिन सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया गया। धनतेरस पर बाजार में ग्राहक उमड़ने से जमकर धन बरसा। ज्वैलरी और बर्तनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


मुख्य बाजारों में भीड़ रही। अधिक भीड़ होने के कारण भगत सिंह रोड से वाहन डायवर्ट करने पड़े। धनतेरस पर बाजारों में काफी चहल-पहल रही। बर्तन और आभूषण की खूब खरीदारी की गई। लोगों ने दीवाली के गिफ्ट भी जमकर खरीदे।

झांसी रानी, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड पर अस्थायी दुकानें सजाई। जिन पर सजावट के सामानों, कंडील, दीये, मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन


धनतेरस पर बर्तनों और जेवरात की खरीदारी शुभ मानी जाने की मान्यता के चलते बर्तनों और ज्वैलरी की जमकर बिक्री हुई। इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों और शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

धनतेरस पर सभी वर्गों के दुकानदारों पर लक्ष्मी मेहरबान रही, जिससे धनतेरस पर बाजारों में खूब धन बरसा। इस पर्व के लिए दुकानदारों ने भी काफी समय से तैयारी कर दुकानों को सामानों से सजा रखा था। भगत सिंह रोड के बर्तन विक्रेता विमल प्रसाद का कहना है कि धनतेरस का पर्व उम्मीद से ज्यादा फायदा वाला रहा।

आनंद मार्केट में इलेक्ट्रिकल्स की दुकान करने वाले अनिल कुमार के अनुसार इस बार भी बिजली के सामानों में चाइना की बनी झालरों का ही बोलबाला रहा। घास मंडी के इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम चलाने वाले राजन अग्रवाल के अनुसार एलईडी, वाशिंग मशीन और फ्रिज की खूब बिक्री हुई।

भगत सिंह रोड के सर्राफ संजीव कुमार, संदीप सिंघल का कहना है कि जेवरातों की काफी बिक्री हुई है। उधर, बाजारों में भीड़ के कारण भगत सिंह रोड का यातायात डायवर्ट करना पड़ा।

विक्टोरिया सिक्कों की डिमांड रही
सर्राफ अनिल वर्मा का कहना है कि इस बार पुराना विक्टोरिया के चांदी के सिक्के की डिमांड ज्यादा है। यह सिक्का 700 रुपये तक बिक रहा है, जबकि लक्ष्मी-गणेश का चांदी का सिक्का 350 और हॉलमार्क वाला सिक्का 420 रुपये में बिक रहा है। सोने की गिन्नी की भी डिमांड बाजार में है, जबकि डायमंड फीका है।

शहर में रही पूरे दिन जाम की स्थिति
धनतेरस पर्व पर बाजारों में ग्राहकों के उमडने के कारण शहर में पूरे दिन जाम की स्थिति रही। शिवचौक, झांसी रानी चौक, रुड़की रोड, अंसारी रोड, कोर्ट रोड आदि मुख्य मार्गों और बाजारों में जाम की स्थिति रही।

धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार
पुरकाजी। धनतेरस पर कस्बे के बाजारों में सोमवार को भारी भीड़ रही और ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। इस दौरान खासकर बर्तनों और ज्वैलर्स की दुकानों पर अधिक भीड़ रही।

ज्वैलर्स अर्जुन गुप्ता, संदीप गोयल आदि ने बताया धनतेरस पर चांदी के सिक्कों और मूर्तियों की अच्छी खासी बिक्री हुई है, जबकि बर्तन व्यापारी राजेंद्र सिंघल के अनुसार धनतेरस पर बर्तनों की जबरदस्त बिक्री हुई है। इसके अलावा ग्राहकों ने दीपावली को लेकर पटाखों, बिजली की झालरें, कलेंडर आदि की खरीददारी भी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें