फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। हाईवे पर छपार के पास युवक को डीसीएम ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल युवक की उपचार के दौरान तीन दिन बाद मौत हो गई। मृतक की बहन ने डीसीएम के अज्ञात चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पांच मार्च को थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव मिर्जापुर- शाहजहांपुर निवासी कृष्णपाल (40) पुत्र ईसमपाल हाईवे पर जयभगवानपुर रास्ते के सामने बस की इंतजार में खड़ा था। मुजफ्फरनगर की ओर से तेजगति से आई डीसीएम ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन संयोगिता ने अज्ञात चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें