फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन विहार में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रसेन विहार में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के अग्रसेन विहार निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मेरठ में प्राइवेट लैब में कराई गई जांच रिपोर्ट में वह कोराना पॉजिटिव मिला है। मेरठ से लौटते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पुलिस की मदद से कोविड अस्पताल बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

शहर की पॉश कालोनी में युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने पूरेे इलाके को सील करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। स्वास्थ्य की टीम ने युवक की हिस्ट्री की जानकारी लेकर उसके परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। नई मंडी के कंबलवाला बाग स्थित अग्रसेन विहार निवासी 29 वर्षीय युवक फिनाइल बेचने का काम करता है। बताया गया कि कुछ समय पहले यह युवक दिल्ली भी गया था। युवक की मां कैंसर से पीड़ित है, जिसका उपचार मेरठ के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। युवक कई बार मां को देखने के लिए मेरठ अस्पताल में गया था। वहीं पर डॉक्टरों ने मां और बेटे के सैंपल लिए थे। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि सोमवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, जबकि उसकी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई। मेरठ प्रशासन की ओर से सूचना मिलने पर यहां प्रशासन सक्रिय हो गया। देर रात जब युवक मेरठ से लौट रहा था, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पुलिस की मदद से कोविड अस्पताल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। नई मंडी पुलिस ने अग्रेसन विहार, कंबलवाला बाग, बैंक कालोनी, अलमासपुर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिजनों के सैंपल लिए है। इलाके को सैनिटाइज करने का काम भी किया गया। उधर, कोरोना संक्रमित युवक कई दिनों से कई बार मेरठ गया और घर आया है। इस बीच उससे मिलने वालों और आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकालना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें