बुढ़ाना में गांजे के साथ पकड़ा गया ग्रामीण युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांजा समेत युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस गांव उमरपुर व शाहडब्बर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने संदिग्ध अवस्था में एक युवक को गुजरते हुए देखा। युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया युवक गुलाब शाहडब्बर गांव का रहने वाला है।