संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। थाना फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा निवासी शहजाद (33) की देर रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भरने के बाद परीक्षण के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का सही पता चल सकेगा। फिर भी पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।
तहसील क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा निवासी शहजाद व उसके परिजन रात में घर में सो गए थे। देर रात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सवेरे लगभग 3 बजे परिजन जगे तो उन्हें घटना का पता चला। यह सूचना पाकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। यह सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
परिजनों का कहना है कि संभवत: युवक ने देर रात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी प्रकार की युवक को परेशानी होने की जानकारी से मना किया है।
मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में शोक है। क्षेत्राधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि युवक के शव को परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।