फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोरम में विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में स्थित बिजलीघर पर अघोषित विद्युत कटौती, जर्जर विद्युत तार बदलवाने और विद्युत कनेक्शनों का भार बढ़ाए जाने से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता ने धरनारत ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के गांव सोरम के ग्रामीण व भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव में स्थित बिजली घर पर पहुंचकर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि गांव में शासन के आदेशानुसार 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है । इसके अलावा गांव में जर्जर तार होने के कारण वह अक्सर टूट जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग ने बिना गांव के किसी भी उपभोक्ता की सहमति के बिना अधिकांश कनेक्शनों का भार दो किलोवाट के स्थान पर तीन किलोवाट कर दिया गया है । जिससे ग्रामीणों के बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बिजली घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाने की मांग की है । धरने की सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अजीत सिंह यादव, एसडीओ गुफरान अहमद व जेई ऋषिराज धरनारत ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया कि बिजली के बिलों को ठीक करने के लिए गांव में शिविर लगाया जाएगा ।
विज्ञापन

इसके अलावा एक सप्ताह में अन्य समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया । ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं होता तो बिजली घर पर आंदोलन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता हकीमुद्दीन व संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान ने किया। इस दौरान जितेंद्र बालियान , डॉ. लोकेंद्र बालियान, संदीप बालियान, बिजेंद्र चेयरमैन, हरेंद्र चौधरी, मास्टर रामपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, संजीव कुमार, सत्येंद्र बालियान, विकास बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें