फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
जानसठ के गांव कवाल में मृतक मांगेराम सैनी के रोत बिलखते परिजन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कवाल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार रात से लापता युवक का शव पड़ोसी के घेर में टीन शेड की छत से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने युवक की पत्नी व ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल के मोहल्ला कोटला निवासी मांगेराम सैनी (35) पुत्र जयपाल शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन युवक नहीं मिला। शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित रूपचंद के बंद पड़े घेर में मांगेराम का शव टीन शेड की छत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भेज दिया। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने युवक की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि शुक्रवार रात भी ससुराल पक्ष से दो लोग युवक को चुपचाप बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद युवक की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया। मांगेराम के ताऊ रामपाल ने उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें