फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। बाइक की टक्कर लगाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव को पमनावली चौकी के सामने सड़क पर रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है।
कैलावडा निवासी 21 वर्षीय कुलदीप मंगलवार शाम खेत से घर जा रहा था। कैलावड़ा सेंटर के निकट बाइक सवार व्यक्ति ने कुलदीप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुलदीप की हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए ले जाया गया। मेरठ जाते समय रास्ते में ही कुलदीप की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने सूचना पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम से शव को लाते समय परिजनों ने ग्रामीणों की साथ पमनावली पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पर तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी के साथ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर समझाने बुझाने के बाद गुस्साई भीड़ शांत हुई। दुर्घटना बीमा की राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया है। टक्कर मारने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें