फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलबे में दबकर युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार स्थित मस्जिद का पुराना लिंटर तोड़ते समय हादसा हो गया। लिंटर गिरने से युवक मलबे में दब गया। लोगों ने मलबा हटाकर युवक को निकालते हुए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पुलिस कार्रवाई से इंकार करने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार स्थित उमर फारूक मस्जिद का कमेटी द्वारा पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत मस्जिद के पुराने लिंटर को ध्वस्त किया जा रहा था। खालापार निवासी अजहर (18) को लिंटर तोड़ने का काम दिया गया था। शनिवार शाम करीब 4.30 बजे अजहर मस्जिद का पुराना लिंटर तोड़ रहा था। इसी दौरान जर्जर हो चुका लिंटर अचानक तेज धमाके के साथ नीचे आ गिरा, जिससे अजहर को संभलने का मौका नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गया। मस्जिद का लिंटर गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने अजहर को मलबा हटाकर बाहर निकाला और अचेतावस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने अजहर को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि युवक के परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया, जिस पर शव को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें