फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Sun, 15 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी।  पुरकाजी निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार रात उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


  कस्बे के मोहल्ला शहरदारान निवासी 40 वर्षीय वाहिद पुत्र इर्तजा फर्नीचर मिस्त्री है। शुक्रवार को वह अपने साथी नदीम के साथ बाइक से उत्तराखंड रुड़की में किसी जगह गेट लगाने गए थे। देर शाम लौटते वक्त उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन  ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल होकर पूरी रात सड़क पर ही पड़े रहे। सवेरे  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रुड़की अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने वाहिद को मृत घोषित कर दिया।                 सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी, जिससे परिजनों में कोहराम             मच गया। 

उसके परिजन और दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मृतक के ज्यादा चोटें नही लगी थी, लेकिन पूरी रात सड़क पर पड़े रहने से ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। यदि समय रहते उसे को अस्पताल पहुंचा देता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन


उधर, थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगर निवासी ब्रह्मपाल पैदल निकट ही ग्राम सुवाहेड़ी में कोल्हू में आ रहा था। रास्ते में एक बाइक की                टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया और बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले                   कर दिया, जहां से घायल को              गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने                बाइक स्वामी पदम पुत्र बाबूराम निवासी गादारोना थाना मंगलौर उत्तराखंड के खिलाफ तहरीर        देकर  पुलिस से कार्रवाई की               मांग की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें