फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का मिल पर धरना

Sun, 15 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुढ़ाना। चालू सत्र का बकाया भुगतान न होने से क्षुब्ध भाकियू कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल भैंसाना पहुंचे और धरना देकर बैठ गए।चालू सत्र के बकाया गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को चीनी मिल भैंसाना पहुंचे। भुगतान न मिलने पर मिल परिसर में प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने कहा कि चालू सत्र का किसानों के गन्ने के भुगतान का कोई भी पैसा अभी तक नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


चीनी मिल भैंसाना ने अभी तक भुगतान भी चालू नहीं किया है। बुढ़ाना के किसानों की क्या गलती है जिसके कारण उन्हें भुगतान नहीं दिया गया है। किसानों के सब काम अधूरे पड़े है। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि 16 दिसंबर को भाकियू द्वारा चीनी मिल पर धरना दिया गया था। उस दौरान चीनी मिल प्रशासन से वार्ता में किसानों को आश्वासन दिया गया था कि 15 दिन के अंदर उन्हें दस दिन का भुगतान दिलवा दिया जाएगा।

एक माह बीत जाने के बाद भी कोई भुगतान नहीं मिला है। किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों को उनके बीच आकर ही वार्ता करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक किसानों के बीच चीनी मिल का कोई भी अधिकारी धरनास्थल पर नही पहुंचा था। धरनास्थल पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, सुधीर, धीर सिंह, बिजेंद्र इटावा, धर्मेंद्र, देवेश, केपी सिंह, मुनशैद, सलेक चंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता मौहम्मद अहमद व संचालन नरेंद्र दताना ने की।
विज्ञापन


मिल प्रबंधक से भानु कार्यकर्ता मिले
मोरना। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता मोरना चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मिल प्रबंधक भोलानाथ यादव से मिले। मिल प्रबंधक ने शीघ्र समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।

दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल से जुड़े किसानों की समस्याओं के बारे में भाकियू भानु के जिला महासचिव अखिलेश कुमार ने बताया कि सामान्य गन्ना प्रजाति का इंडेंट पूरा न होने के कारण किसानों के सामने पौधे की बुवाई की समस्या उत्पन्न हो गई है  मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जगतसिंह, शिवराज चौहान, बिट्टू राठी, हरपाल सिंह, पदमसिंह, सतेंद्र राणा, जितेंद्र कुमार, लोकेंद्र, पंकज कुमार, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें