जानसठ ब्लाक में फुंका गया रिकार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
जानसठ। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व की सपा सरकार की ओर से कार्यालय में रखी योजनाओं से संबंधित सभी किताबों और रिकार्डों में आग लगकर फुंक दिया गया है।
पूर्व की सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की खंड विकास कार्यालय के एक कमरे में बुकलेट, किताबें और योजनाओं से संबंधित रिकार्ड पड़े थे। सपा सरकार की ओर से इनको ग्रामीणों को बांटने के लिए भेजी गई थी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इनको बांटने के लिए एक कमरे में बंद कर रख थी। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद शनिवार को सभी रिकार्डों का बंद कमरे से बाहर निकलवा कर अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने इनमें आग लगाकर उनको नष्ट दिया है। अधिकारी और कर्मचारी आग लगाने के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।