फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से उलझे व्यापारी

Sun, 26 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। प्रशासन ने नगर में दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया। दुकानों के टीन शेड उतारने को लेकर व्यापारियों ने इसका विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस और पालिका अधिकारियों के बीच नोकझोंक हो गई थी। इस दौरान तीन दुकानदारों के चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन


शनिवार को नायब तहसीलदार चमन सिंह ने नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस बल को साथ लेकर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन ने ओवरब्रिज के नीचे जानसठ रोड, शिव मंदिर के पास दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया।  नायब तहसीलदार ने पालिका कर्मचारियों से दुकानों के सामने लगी टीन शेड उतारने शुरू कर दिए, जिसको लेकर व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारियों ने टीन शेड उतारने का विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों से पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस के साथ टीन शेड उतारने को लेकर नोकझोंक हो गई थी।

इंस्पेक्टर केपी सिंह के समझाने पर व्यापारी शांत हुए। अतिक्रमण हटवाने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए। व्यापारियों और भाजपाइयों के कहने पर पालिका कर्मचारियों ने टीन शेड हटाने बंद किए। पालिका अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों के चालान  काटकर जुर्माना वसूल किया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें