मोरना के चौधरी कदम सिंह मेमोरियल संस्थान में योग करते साधक।
- फोटो : KHATAULI
योगाचार्य ने साधकों के प्रश्नों के जवाब दिए
मोरना। चौधरी कदम सिंह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ककराला के सभागार में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्यों ने ग्रामीणों को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई दर्जन योग क्रियाएं कराई। इस दौरान उन्होंने साधकों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन सरोहा व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। दिव्य योग केंद्र हरिद्वार के योगाचार्य विपिन गोलियान ने कोरोना वायरस महामारी से बचाव को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए लोगों को योगासन आदि का अभ्यास कराया। स्पाइन केयर सेंटर के योगाचार्य जितेंद्र योगी ने आसनों के अभ्यास के लाभ व सावधानियां भी विस्तार पूर्वक सरलता से बताई। प्रशिक्षक अमित अंतल ने दैनिक जीवन में योग का अभ्यास नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सुधीश फौजी, प्रधानाचार्य विशाल रोशवाल, ट्रेनर सागर राज धीमान आदि मौजूद रहे।