पहलवानों के साथ मौजूद डॉ. संजीव बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल का शनिवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रहे। दंगल में हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों के बीच एक लाख रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छूटी।
एक लाख रुपये की कुश्ती हितेश हिंद केसरी पहलवान बहादरपुर हरियाणा और दिल्ली के हिंद केसरी पहलवान नवीन के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। 51 हजार रुपये की कुश्ती प्रवेंद्र हरियाणा और विक्रांत गढ़ी बहादरपुर शाहपुर के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। 31 सौ रुपये की कुश्ती रिजवान और रवि भोकरहेड़ी के बीच हुई, जिसमें रिजवान पहलवान विजयी रहे।
41 सौ रुपये की कुश्ती गौरव मंसूरपुर और जितेंद्र हरिद्वार के बीच हुई, जिसमें गौरव पहलवान विजयी रहे। 15 सौ रुपये की कुश्ती गूंगा पहलवान टांडा बुढ़ाना और राहुल उत्तरांचल के बीच हुई, जिसमें गूंगा पहलवान विजयी रहे। दो दिवसीय दंगल में कुल मिलाकर 75 कुश्ती र्हुइं। समापन पर ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले पहलवान संदीप तोमर, अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या सैन और अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती के कोच गजेंद्र सिंह को पकड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
आयोजक स्कूल प्रबंधक संजीव राठी, भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत, मिल मंसूरपुर के जीएम वेदपाल मलिक, संजय राठी, डॉ. सुधीर सैनी, शोकिंद्र प्रधान, अरविंद प्रधान, जागन राठी, नकुल राठी आदि उपस्थित रहे। संचालन राजीव राठी और शोकिंद्र ने संयुक्त रूप से किया।