फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहकर मां भगवती की आराधना कीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में रहकर मां भगवती की आराधना कीजिए
विज्ञापन

मोरना। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में नवरात्र पूजन का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है।
विज्ञापन

शुकदेव मंदिर में नवरात्र का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया। आचार्यों, पुरोहितों और विद्यार्थियों ने पूजा अर्चना के उपरांत यज्ञ किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि नवरात्रों में अनुष्ठान, व्रत, पूजन, हवन आदि से मनुष्य की भाव और शरीर शुद्धि होती है। नवरात्र पर्व से पर्यावरण की शुद्धि होगी, कोरोना की महामारी से भारत की सुरक्षा होगी। शुक्ल पक्ष में नवरात्रों के अनुष्ठान प्रत्येक प्राणी को असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर तथा मृत्यु से अमरता की ओर अग्रसर करने का संदेश देता है। नवरात्र सकारात्मक जीत का अवसर प्रदान करने की शक्ति देता है। नवरात्रों का सामाजिक पक्ष हमारे स्वस्थ जीवन और उन्नति से जुड़ा है। कोरोना वायरस से बचाव को घरों में रहकर भगवती मां का पूजा-पाठ तथा प्रार्थना कीजिए। पूजन में आचार्य गिरीश चंद उप्रेती, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, मोहित शास्त्री, शिव प्रकाश शास्त्री, सुमन शर्मा, आचार्य युवराज, अरुण, प्रदीप ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें