फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई, भाजपा सरकार पर पिछड़ों के उत्पीड़न का आरोप 

Fri, 19 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सपा की बैठक में विचार रखते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में दलितों और अति पिछड़ों का उत्पीड़न बढ़ गया है। अल्पसंख्यक समाज अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराधों के बढ़ने से आम आदमी कानून व्यवस्था पर सरकार से सवाल पूछ रहा है।    
विज्ञापन

  
आबकारी रोड पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सतेंद्र सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है और नेता पंगु हो गए हैं। अति पिछड़ों, दलितों पर उत्पीड़न बढ़ गया है। संधावली के पाल समाज के लोगों पर पुलिस ने शहर के बीचोंबीच बर्बरता की और उन्हीं पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। प्रदेश सरकार को अभी दो माह ही हुए हैं। जनता लूटखसोट से तंग आ चुकी है। समाजवादी जनता के उत्पीड़न का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर में सरकार जातीय झगड़े रोकने में विफल रही है। पुलिस भीम आर्मी को नक्सली से जोड़कर दलितों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार को सभी के साथ बराबर का न्याय करना चाहिए। मास्टर खुर्शीद ने कहा कि सरकार भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई का शोर मचा रही है। हमारे जिले में भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के इशारे पर जिले में स्थानांतरण नीति के नाम पर अति पिछड़ी जाति के कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा के ही अन्य जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। संचालन सत्यवीर त्यागी ने किया। कृष्णगोपाल मित्तल, सुलेमान, काजी अरशद, अफजाल, मुर्तजा हैदर, संजीव चौधरी, दिलशाद, त्रिलोकचंद सैनी, बाबूराम प्रधान, ओमपाल सैनी, सलीम भूरा, नौशाद फरीदी, योगेंद्र सैनी, परवेज आलम, लोकेश प्रजापति, तौसीफ राही, नरेंद्र सैनी आदि रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें