हरियाणा में आयोजित पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करते खिलाड़ी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। हरियाणा में आयोजित पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम के खिलाड़ी ज्योति बालियान व मोहम्मद सावेज ने संयुक्त रुप से रजत पदक हासिल किया । वहीं, एकल प्रतिस्पर्धा में सावेज ने कांस्य पदक हासिल किया।
गांव सोरम स्थित रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान ने बताया कि हरियाणा के जींद में 30 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित चौथी पैरा नेशनल आर्चरी एकल प्रतिस्पर्धा में एकेडमी के खिलाड़ी मोहम्मद सावेज ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया ।
जबकि प्रदेश की टीम की ओर से खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति बालियान व मोहम्मद सावेज ने संयुक्त रुप से खेल कर प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया । उन्होंने बताया कि संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रदेश की टीम राजस्थान की टीम से मात्र एक अंक से मुकाबला हार गई और उसे रजत पदक पर संतोष करना पड़ा ।