फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शामली ने जीता

विज्ञापन
भोपा के गांव निरगाजनी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, भोपा । निरगाजनी में दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में शामली की टीम ने बसेड़ा की टीम को हराया।
विज्ञापन

निरगाजनी में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर रालोद नेता डॉ. अमित ठाकरान द्वारा किया गया। डॉ अमित ने कहा कि हमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। उद्घाटन मैच शामली व बसेड़ा की टीम के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण स्थिति में शामली की टीम ने बसेड़ा की टीम पर विजय पाई। प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन टीमें प्रतिभाग कर रही है। शाम को विधायक चंदन चौहान भी प्रतियोगिता में पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय किया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक महेंद्र राठी, आनंदपाल राठी, हरेंद्र सिंह, सुनील राठी, विकास राठी, अंकुश राठी, नीटू प्रधान, रूपेश राठी, मास्टर राकेश कुमार, प्रदीप, अश्वनी, रीनू, दीपक, मोनू सहित सुंदर गुर्जर ,गौरव, राहुल, अमित, सन्नी बाल्मीकि, निशु चौधरी, अपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें