फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पौध तैयार कर महिलाएं होगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की पौध तैयार कर महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना विभाग ने महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। जिले में 36 स्वयं सहायता समूहों की 360 महिलाओं ने इस कार्य में पहल की है। दो दिन पहले मंसूरपुर शुगर मिल में इन समूहों की 70 महिलाओं को पॉली बैग पद्धति के द्वारा सिंगल बड़ से गन्ने की पौध तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया, अन्य महिलाओं को भी शीघ्र प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरू की है। छोटे-छोटे समूह बनाकर महिलाएं अपने घर पर ही पॉलीबैग पद्धति के अंतर्गत सिंगल बड़ से गन्ने की पौध तैयार कर लाभ कमा सकती हैं। एक बड़ पर एक रुपये 50 पैसे गन्ना परिषद तथा एक रुपया पचास पैसे बड़ खरीदने वाला किसान देगा। इस प्रकार एक बड़ से बीज तैयार करने में महिला को तीन रुपये मिलेंगे। इस विधि से गन्ने का बीज तैयार करने में लागत भी कम आएगी तथा उत्पादन अधिक होगा। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि जिले में महिलाओं के 36 समूह तैयार हो चुके हैं, इनमें 360 महिलाएं कार्य कर रही है। दो दिन पहले मंसूरपुर मिल परिसर में ऐसी ही 70 महिलाओं को सिंगल बड़ से गन्ने का बीज तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिले की अन्य महिलाओं को भी शीघ्र ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, गन्ना प्रबंधक मुनेश कुमार, समिति सचिव विश्वमित्र पाठक, प्रदीप राठी, फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा आदि इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें