फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के छात्र ने बनाया नवीन कृषि यंत्र

विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज के कृषि विज्ञान विभाग के छात्र ने बनाया नवीन कृषि यंत्र को देखते शिक्षक व छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज के छात्र ने बनाया नवीन कृषि यंत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के कृषि विभाग में अध्ययनरत बीएससी कृषि विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र रवि कुमार ने एक कृषि यंत्र तैयार किया है। यह यंत्र रवि विभाग के अन्य छात्रों की सहायता से तैयार किया गया है। यह यंत्र बागवानी, दलहनी, गन्ना, कद्दु वर्गीय फसलें एवं 10 से 15 फीट ऊंची फसलों पर कीटनाशी, रोगनाशी एवं खरपतवार नाशी दवाओं के छिड़काव के काम में आएगा।
विज्ञापन

यह एक अनोखा यंत्र है जो सौर ऊर्जा एवं बिजली दोनों सेे चार्ज होता है। इस यंत्र की पानी की क्षमता 200 लीटर है और एक बार चार्ज होने पर पांच बार छिड़काव करता है। यह यंत्र दो भागों में विभाजित है। पहला स्प्रे करने वाला भाग और दूसरा चलाने वाला भाग तथा इसकी स्पीड 20 किमी प्रति घंटा तक है। कृषि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ नईम ने बताया कि छात्र रवि गांव सिलावर जिला शामली का निवासी है। उसकी मेहनत और लगन को देखते हुए महाविद्यालय एवं विभाग के प्रवक्ताओं ने उसे इस यंत्र को बनाने के लिये प्रोत्साहित किया। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने नवीन कृषि यंत्र बनाने पर छात्र रवि को बधाई दी। यंत्र के परीक्षण के समय प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, डॉ विनीत कुमार शर्मा, डॉ सौरभ जैन, आबिद, डॉ कटार सिंह बर्मन, मुकुल मोतला, श्रेया अरोरा, अनमोल एवं रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें