फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विधवा पेंशन ले रहीं महिलाएं राशन कार्ड में सुहागन

Tue, 03 Dec 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधवा पेंशन ले रहीं करीब चार हजार महिलाओं के राशन कार्ड में उनके पतियों की यूनिट पर राशन लिया जा रहा था। जिला आपूर्ति विभाग ने सत्यापन कराया तो पांच महीने में ऐसे करीब चार हजार मामले सामने आए। राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने अलग-अलग बिंदुओं पर अगस्त से नवंबर माह के बीच राशन कार्डों का सत्यापन कराया। विधवा पेंशनधारकों की सूची से राशन कार्डों का मिलान किया गया। सामने आया कि कुछ महिलाओं को विधवा पेंशन मिल रही है, इसके बावजूद राशन कार्डों से उनके पति का नाम नहीं हटाया गया।
पांच महीने में ऐसे करीब चार हजार मामले सामने आए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। सत्यापन का कार्य जारी रहेगा। चुपहिया वाहन वाले परिवार, इनकम टैक्स देने वाले और अन्य मानकों को पूरा नहीं करने वाले परिवारों के राशन कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया सत्यापन के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें