महिला चिकित्सालय को प्रदेश में मिला पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। कायाकल्प अवार्ड योजना 2019 में जिला महिला चिकित्सालय को पहला स्थान मिला है। शासन की ओर से कराए गए सर्वे में अस्पताल को पहली रैँक मिली है।
सीएमओ डॉ अमृता रानी भांबे ने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली और लखनऊ की टीम ने जिला महिला चिकित्सालय का सर्वे किया था। टीम ने स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में साफ सफाई के अलावा उपचार आदि की जांच पड़ताल की थी। यहां की रिपोर्ट शासन को दी थी। शासन ने अस्पतालों के सर्वे की रैंक तैयार की गई। इसमें मुजफ्फरनगर महिला चिकित्सालय को 2019-20 कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत 96.3 स्कोर के साथ पूरे प्रदेेश में पहली रैंक मिली है। महिला सीएमएस डॉ अमृता रानी भांबे ने बताया कि बीते तीन सालों से हम अच्छा रिजल्ट दे रहे थे। 2016-17 में हमारा आठवां स्थान था। वर्ष 2017-18 में हम पांचवें स्थान पर थे और वर्ष 2018-19 में हम चौथे स्थान पर रहे। इस वर्ष हम पहले पर पहुंच गए।